Homeअन्य राज्यWashington: भारतीय मूल के चिकित्सक पर चार बुजुर्ग महिला मरीजों के यौन...

Washington: भारतीय मूल के चिकित्सक पर चार बुजुर्ग महिला मरीजों के यौन उत्पीड़न का आरोप

Washington

वॉशिंगटन:(Washington) भारतीय मूल के एक चिकित्सक को अमेरिका के जॉर्जिया में चार बुजुर्ग महिला मरीजों के यौन उत्पीड़न में आरोपित पाया गया। चिकित्सक ने यह उत्पीड़न 12 महीने तक नियमित जांच के दौरान किया। अमेरिका के न्याय विभाग (US Department of Justice) ने यह जानकारी दी है।

जॉर्जिया के डेकाटूर में वेटरंस अफेयर्स मेडिकल सेंटर में काम करने वाले राजेश मोतीभाई पटेल (68 वर्षीय) पर कानून का उल्लंघन करने और अवांछित यौन संपर्क में शामिल होने का आरोप है।

अमेरिकी अटॉर्नी रेयान के बुकानन ने कहा कि पटेल ने 2019 से 2020 के बीच महिला मरीजों का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया और अपनी देखभाल में मरीजों को कोई नुकसान नहीं पहुंचाने की अपनी शपथ का उल्लंघन किया।

बुजुर्ग मामलों के महानिरीक्षक माइकल जे मिस्सा ने कहा कि पूर्व सैनिक और उनके परिवार सुरक्षित और जवाबदेह स्वास्थ्य सेवा की उच्चतम गुणवत्ता की उम्मीद करते हैं और इसके हकदार हैं। इस मामले की जांच पूर्व सैनिक मामलों के विभाग, महानिरीक्षक कार्यालय द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments