HomeMaharashtraMUMBAI: मणिपुर में महाराष्ट्र के फंसे छात्रों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने...

MUMBAI: मणिपुर में महाराष्ट्र के फंसे छात्रों से मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की बातचीत

MUMBAI

छात्रों को लाने के लिए विशेष विमान की व्यवस्था करने के दिए निर्देश

मुंबई :(MUMBAI) मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने रविवार को मणिपुर में फंसे महाराष्ट्र के छात्रों से फोन पर बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। मुख्यमंत्री ने मणिपुर में फंसे हुए छात्रों को महाराष्ट्र लाने के लिए एक विशेष विमान की व्यवस्था करने का निर्देश प्रशासन को दिया है। बताया जा रहा है कि बहुत जल्द यह विमान मणिपुर से 22 छात्रों को लेकर महाराष्ट्र पहुंचेगा। यह जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने दी।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने महाराष्ट्र के कई छात्रों से संपर्क किया जो मणिपुर के एनआईटी, आईआईटी में पढ़ रहे हैं। इनमें से तुषार आव्हाड और विकास शर्मा ने फोन पर बातचीत के दौरान वहां की परेशानी मुख्यमंत्री को बताया। इसके बाद सीएम शिंदे ने राज्य के मुख्य सचिव मनोज सौनिक को मणिपुर के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से संपर्क कर छात्रों की सुरक्षा का ध्यान रखने का अनुरोध करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार मणिपुर के हालात पर नजर रखे हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments