Homeउत्तर प्रदेशझांसी मंडलबारहवीं शरीफ पर दिखी कौमी एकता की मिसाल, डॉ. संदीप सरावगी का...

बारहवीं शरीफ पर दिखी कौमी एकता की मिसाल, डॉ. संदीप सरावगी का जगह-जगह स्वागत

झांसी, उत्तर प्रदेश। बारहवीं शरीफ के अवसर पर झांसी के पुलिया नंबर-9 क्षेत्र में विभिन्न कमेटियों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किए गए। शेर-ए-हिंद कमेटी, कौमी एकता कमेटी, जामा मस्जिद कमेटी और हजरत दादा मियां कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रमों में आपसी भाईचारे और कौमी एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल डॉ. संदीप सरावगी का विभिन्न स्थानों पर कमेटियों के पदाधिकारियों और सदस्यों ने स्वागत किया।इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि बारहवीं शरीफ इंसानियत, भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का संदेश देती है। धर्म अलग-अलग हो सकते हैं, लेकिन इंसानियत सबसे बड़ी है। समाज और देश की मजबूती के लिए सभी को आपसी भेदभाव भुलाकर मिल-जुलकर काम करना चाहिए।कार्यक्रम के दौरान कौमी एकता कमेटी की ओर से मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद जमील, मोहम्मद अंसार और सादिक इलाहाबादी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। वहीं जामा मस्जिद कमेटी की ओर से मोहम्मद खालिद, सोहिल खान, जाविद अली, अब्दुल इब्राहिम, जावेद, शाहरुख खान, मोहम्मद फरदीन, वाजिद अली, रजा अहमद, मोहम्मद शारुक, मोहम्मद ईशान, अनवर और अफसर सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिया।हजरत दादा मियां पुलिया नंबर-9 पंचदंत कमेटी की ओर से अध्यक्ष अदनान, कोषाध्यक्ष असलम, सोनू और साबिर अली सहित अन्य सदस्यों ने डॉ. संदीप सरावगी का स्वागत किया। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक सद्भाव, आपसी प्रेम और कौमी एकता का संदेश दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments