
उन्नाव, उत्तर प्रदेश। शिक्षक सम्मान समारोह में जनपद के विभिन्न विद्यालयों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय रामपुर गढ़ौवा के शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा, प्राथमिक विद्यालय करौंदी के विद्या सागर मिश्र तथा प्राथमिक विद्यालय पतारी की शिक्षिका प्रीति मिश्र को उत्कृष्ट शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यालयी नवाचार, बच्चों में अनुशासन की स्थापना और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उनके योगदान की अतिथियों ने सराहना की। समारोह में सांसद प्रतिनिधि अमितेश सिंह ‘नंदू’, सदर विधायक पंकज गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा, वरिष्ठ भाजपा नेता श्रीकृष्ण वर्मा, नर सेवा नारायण सेवा संस्थान के संस्थापक एवं हिंदू जागरण मंच के नेता विमल द्विवेदी, बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम किशोर त्रिपाठी, प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष संजीव संखवार तथा अटेवा के जिला संयोजक अर्पित मिर्धा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। विमल द्विवेदी ने शिक्षक प्रदीप कुमार वर्मा द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना की। वहीं जूनियर शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष कृष्ण शंकर मिश्र ने उनके नेतृत्व में संचालित उत्तर प्रदेश नशामुक्ति आंदोलन को समाजहित की महत्वपूर्ण पहल बताया। बाल संरक्षण आयोग के सदस्य श्याम किशोर त्रिपाठी ने रामपुर गढ़ौवा विद्यालय में विद्यार्थियों के अनुशासन और विद्यालय की सुव्यवस्थित कार्यप्रणाली की प्रशंसा की। विधायक पंकज गुप्ता ने सभी सम्मानित शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। समारोह में वैभव सैनी, हेमंत सोनी, कुलदीप विमल, चंद्रकांत शर्मा, दीपक सोनी, जितेंद्र चंदेल, रविकांत पटेल, शिखा मिश्रा, सुशांत पटेल, दिलीप विमल, रामचंद्र सिंह, मनोज, ज्योति गुप्ता, शशि प्रकाश आर्य, गंगा रतन, श्रीनाथ यादव, स्मिता त्रिपाठी, ममता यादव और अनूप सिंह सहित अन्य प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जूनियर शिक्षक संघ की ओर से प्रदेश अध्यक्ष अपूर्व दीक्षित, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार कनौजिया, प्रदेश संयुक्त मंत्री अक्षय कटियार, मंडल अध्यक्ष दिलीप अवस्थी, जिला महामंत्री दीपक वर्मा पटेल, जिला कोषाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सैनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मदन गोपाल, भीम प्रताप, उमेश गुप्ता, इमरान अली खान, वैष्णो कनौजिया, ललिता देवी और फुलमती सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे। सम्मानित शिक्षकों ने अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता सुधार, अनुशासन, नवाचार और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता भानु मिश्रा ने शिक्षक समुदाय के समर्पण की सराहना करते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

