Homeउत्तर प्रदेशसीओ टहरौली ने बरुआसागर थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

सीओ टहरौली ने बरुआसागर थाने का किया त्रैमासिक निरीक्षण

झांसी, उत्तर प्रदेश। क्षेत्राधिकारी टहरौली रक्षपाल सिंह ने बरुआसागर थाने का त्रैमासिक निरीक्षण कर थाना कार्यालय की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों, मालखाना, हवालात, बैरक तथा थाना परिसर की साफ-सफाई का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के बाद क्षेत्राधिकारी ने थाना क्षेत्र के ग्राम चौकीदारों के साथ बैठक कर गांवों की कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने चौकीदारों से अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति की जानकारी ली और उन्हें सतर्क रहकर महत्वपूर्ण सूचनाएं तत्काल पुलिस तक पहुंचाने के निर्देश दिए। सीओ रक्षपाल सिंह ने चौकीदारों से अपराध एवं अवैध गतिविधियों पर प्रभावी निगरानी रखने, संदिग्ध गतिविधियों की सूचना समय पर देने तथा पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में ग्राम चौकीदारों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments