HomeArchitectureBreakingन्यायमूर्ति वी.एम.कानडे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त के विस्तारित कार्यालय का किया उद्घाटन

न्यायमूर्ति वी.एम.कानडे ने महाराष्ट्र लोकायुक्त के विस्तारित कार्यालय का किया उद्घाटन

मुंबई। महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के अध्यक्ष न्यायमूर्ति वी.एम. कानडे (सेवानिवृत्त) ने शुक्रवार को मुंबई स्थित नवीन विस्तारित लोकायुक्त कार्यालय का उद्घाटन किया। यह कार्यालय नवीन प्रशासन भवन, तीसरी मंजिल, मैडम कामा रोड, मंत्रालय के सामने स्थित है। शुक्रवार को उद्घाटन समारोह में लोकायुक्त संस्था के सदस्य न्यायमूर्ति सुरेंद्र पंढरीनाथ तावड़े (सेवानिवृत्त), सेवानिवृत्त मुख्य जिला न्यायाधीश सुवर्णा किशोर केवले, ओम प्रकाश गुप्ता और रश्मी शुक्ला उपस्थित रहे। इस अवसर पर लोकायुक्त कार्यालय के प्रबंधक अशोक जाधव, अतिरिक्त प्रबंधक निशा तरे, सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की मुख्य अभियंता प्रज्ञा वालके, अधीक्षक अभियंता सुषमा गायकवाड़, कार्यकारी अभियंता विद्याधर पाटसकर, प्रसन्न नारखाडे तथा लोकायुक्त कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। नए विस्तारित कार्यालय के शुरू होने से महाराष्ट्र लोकायुक्त संस्था के प्रशासनिक कार्यों को अधिक सुव्यवस्थित और प्रभावी ढंग से संचालित करने में सुविधा मिलेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments