HomeIndiaमुंबई को मिलेंगी 238 नई एसी लोकल ट्रेनें, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया...

मुंबई को मिलेंगी 238 नई एसी लोकल ट्रेनें, मुख्यमंत्री फडणवीस ने जताया आभार

मुंबई। मुंबई के लाखों लोकल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। शहर की उपनगरीय रेल सेवा को आधुनिक बनाने के तहत 238 नई एसी लोकल ट्रेनों का निर्माण किया जाएगा। इन ट्रेनों का निर्माण चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF), कपूरथला की रेल कोच फैक्ट्री (RCF) और रायबरेली की मॉडर्न कोच फैक्ट्री (MCF) में एक साथ किया जाएगा। योजना के अनुसार, पहली एसी लोकल ट्रेन वर्ष 2027 तक पटरी पर उतरने की संभावना है, जबकि वर्ष 2030 तक सभी 238 ट्रेनें तैयार कर ली जाएंगी। इन नई ट्रेनों के शामिल होने से मुंबई की लोकल रेल सेवा की क्षमता बढ़ेगी और यात्रियों को अधिक आरामदायक एवं आधुनिक यात्रा सुविधा मिलेगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह फैसला मुंबई के लाखों दैनिक यात्रियों के सफर को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नई एसी लोकल ट्रेनों के शामिल होने से मुंबई की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को नई मजबूती मिलेगी और यह ‘विकसित महाराष्ट्र’ के लक्ष्य की दिशा में एक अहम पहल साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments