HomeBusinessDevelopmentमहाराष्ट्र के मेगा शहरी विकास प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री फडणवीस की...

महाराष्ट्र के मेगा शहरी विकास प्रोजेक्ट्स को मिली रफ्तार: मुख्यमंत्री फडणवीस की मौजूदगी में अंतरराष्ट्रीय कंपनियों के साथ हुए बड़े समझौते

मुंबई। महाराष्ट्र में आधुनिक और योजनाबद्ध शहरी विकास को गति देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की प्रमुख उपस्थिति में शुक्रवार को मुंबई स्थित सह्याद्री अतिथिगृह में कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoU) और एक नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट/लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) का आदान-प्रदान किया गया। इन समझौतों का उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र और रायगढ़ में विश्वस्तरीय स्मार्ट सिटी एवं एकीकृत शहरी विकास परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाना है। कार्यक्रम के दौरान मुंबई महानगर प्रदेश विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) और सुरबाना जुरोंग इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, सिंगापुर के बीच केएससी न्यू टाउन के लिए मास्टर प्लान, विजन डॉक्यूमेंट और अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार करने हेतु परामर्श सेवाएं प्रदान करने का समझौता किया गया। इसके अलावा रायगढ़ पेन ग्रोथ सेंटर लिमिटेड (आरपीजीसीएल) और सुरबाना जुरोंग (सिंगापुर) के बीच रायगढ़ पेन ग्रोथ सेंटर परियोजना के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंट नियुक्त करने संबंधी करार भी हुआ। कार्यक्रम में रायगढ़ पेन ग्रोथ सेंटर – ऑरेंज स्मार्ट सिटी और मैपलट्री रियल एस्टेट एडवाइजर्स पीटीई लिमिटेड के बीच प्रस्तावित 100 एकड़ क्षेत्र में विकसित किए जाने वाले एकीकृत विकास परियोजना के लिए नॉन-बाइंडिंग टर्म शीट/लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) का भी आदान-प्रदान किया गया। इस अवसर पर मैपलट्री रियल एस्टेट एडवाइजर्स पीटीई लिमिटेड के उपाध्यक्ष अजय कुमार सिंह, सुरबाना जुरोंग, सिंगापुर के दक्षिण एशिया संचालन प्रमुख अविनाश मिश्रा तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। राज्य सरकार का मानना है कि इन समझौतों के माध्यम से महाराष्ट्र में आधुनिक शहरी नियोजन, स्मार्ट सिटी विकास, आधारभूत ढांचे के विस्तार और निवेश को नई गति मिलेगी, जिससे मुंबई महानगर क्षेत्र और रायगढ़ जिले के विकास को दीर्घकालिक लाभ होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments