Homeउत्तर प्रदेशराष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर श्रद्धांजलि, डॉ. संदीप सरावगी बोले— उनके...

राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती पर श्रद्धांजलि, डॉ. संदीप सरावगी बोले— उनके आदर्श नई पीढ़ी तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी

झांसी, उत्तर प्रदेश। राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त की जयंती के अवसर पर सोमवार को श्री गहोई वैश्य पंचायत झांसी, बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई वैश्य सभा, वरिष्ठ संघ, महिला मंडल एवं नव युवक मंडल के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम में समाज के अनेक गणमान्य नागरिकों के साथ समाजसेवी डॉ. संदीप सरावगी ने भी उपस्थित होकर राष्ट्रकवि को नमन किया। इस अवसर पर डॉ. संदीप सरावगी ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त केवल एक महान साहित्यकार ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, राष्ट्रभक्ति और सामाजिक चेतना के सशक्त प्रतीक थे। उनकी रचनाएं आज भी समाज को कर्तव्यबोध, नैतिक मूल्यों और राष्ट्रप्रेम की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने कहा कि आज की युवा पीढ़ी तक राष्ट्रकवि के विचारों और आदर्शों को पहुंचाना हम सभी का दायित्व है, ताकि भारतीय सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय चेतना निरंतर मजबूत होती रहे। उन्होंने कहा कि झांसी और पूरे बुंदेलखंड का राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त से विशेष आत्मीय संबंध रहा है। ऐसे महापुरुषों का स्मरण केवल औपचारिक श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि उनके बताए आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लेने का अवसर है। श्री गहोई वैश्य पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक प्रकाश गुप्ता ने कहा कि राष्ट्रकवि मैथिलीशरण गुप्त ने अपनी लेखनी के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, भारतीय संस्कृति और सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया। उनका साहित्य आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और उनकी जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करना हम सभी का सौभाग्य है। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रकवि की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व का स्मरण किया तथा उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर मुख्य कार्यक्रम संयोजक लखन लाल गुप्ता, पूर्व आईएएस पी.के. अग्रवाल, सियारामशरण गुप्त समिति के अध्यक्ष शशिभूषण कंकने, महामंत्री प्रमोद गुप्त, पंचायत अध्यक्ष रामप्रकाश नाछोला, संरक्षक एवं पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गुप्ता, बुंदेलखंड क्षेत्रीय गहोई सभा के अध्यक्ष उमेश छिरौलिया, मंत्री राकेश रावत, प्रो. डी.सी. अग्रवाल, डॉ. अशोक दीक्षित, डॉ. बी.के. गुप्ता, वरिष्ठ पत्रकार मोहन नेपाली, राजेंद्र नगरिया, नरेश गुप्ता (राजू रक्सा), कुंज बिहारी सावला, केदार पहाड़िया, हर प्रसाद निखार, सुनील लोहिया, रामप्रकाश हतनोरिया, सुदर्शन शिवहरे, सभासद लखन कुशवाहा, आदर्श गुप्ता, संजीव पहाड़िया, पूर्व सभासद प्रदीप नगरिया, अरुण गुप्ता, उमेश नीखरा, हर नारायण मोर, एम.डी. बरसैंया, दिनेश भार्गव, देवेंद्र नरखर, राजू सेठ, पंचायत महामंत्री नितिन सरावगी, मनोज रेजा, डॉ. मोहनलाल आनंद, सुरेंद्र नीखरा, रजनी गुप्ता, रामश्री गुप्ता एवं राजू नगरिया सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश गुप्ता ने किया, जबकि अंत में डॉ. संदीप सरावगी ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments