HomeArchitectureEducationमेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विधायक पंकज गुप्ता...

मेधावी छात्र सम्मान समारोह में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान, विधायक पंकज गुप्ता बोले— शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। विकास खंड सिकंदरपुर सरोसी (सरोसी ब्लॉक) सभागार में आयोजित “मेधावी छात्र सम्मान समारोह” में सदर विधायक पंकज गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजकों ने उनका माला पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। अपने संबोधन में विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धियों का सम्मान नहीं, बल्कि समाज के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम है और युवा पीढ़ी अपनी प्रतिभा, परिश्रम तथा संस्कारों के बल पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने छात्र-छात्राओं से लक्ष्य के प्रति समर्पित रहकर निरंतर मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प के बल पर हर विद्यार्थी अपने जीवन में सफलता प्राप्त कर सकता है। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मां सरस्वती की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया तथा उनकी उपलब्धियों पर बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, मंडल अध्यक्ष सुशील रावत, जिला पंचायत सदस्य करुणाकांत लोधी, पूर्व प्रधान दिनेश तिवारी (मन्नापुर), निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष बालकिशन निषाद, सुमन देवी, कुंवर बहादुर, अश्विनी अग्निहोत्री, जनक सिंह, हरिगोविंद सिंह सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, अभिभावक एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments