Home Crime मुंबई के फाइव-स्टार होटल में महिला बिजनेस कंसल्टेंट से यौन शोषण की...

मुंबई के फाइव-स्टार होटल में महिला बिजनेस कंसल्टेंट से यौन शोषण की कोशिश, गुजरात का कारोबारी गिरफ्तार

0

मुंबई। मुंबई के एक फाइव-स्टार होटल में दिल्ली की महिला बिजनेस कंसल्टेंट के साथ कथित तौर पर यौन शोषण की कोशिश करने के मामले में मुंबई एयरपोर्ट पुलिस ने गुजरात के एक कारोबारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुंबई एयरपोर्ट से पकड़ा गया। अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता महिला दिल्ली में बिजनेस कंसल्टेंट के रूप में काम करती है, जबकि आरोपी अहमदाबाद का कारोबारी है। दोनों व्यावसायिक काम के सिलसिले में एक-दूसरे के संपर्क में आए थे और 20 जुलाई को मुंबई पहुंचे थे। दोनों पश्चिमी उपनगर स्थित एक ही फाइव-स्टार होटल में अलग-अलग कमरों में ठहरे हुए थे। पुलिस के मुताबिक, 22 जुलाई की सुबह आरोपी कथित तौर पर जबरन महिला के होटल के कमरे में घुस गया और उसके साथ यौन शोषण की कोशिश की। महिला ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हुई। घटना के बाद आरोपी होटल से फरार हो गया।घटना के बाद महिला एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी शनिवार सुबह मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर पुलिस अधिकारियों ने एयरपोर्ट पर जाल बिछाया और आरोपी के पहुंचते ही उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। पुलिस मामले से जुड़े घटनाक्रम और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here