HomeArchitectureBreakingकांवड़ यात्रा की तैयारियों का पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने लिया जायजा

कांवड़ यात्रा की तैयारियों का पुलिस आयुक्त व जिलाधिकारी ने लिया जायजा

सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम के दिए निर्देश

प्रयागराज, उत्तर प्रदेश। आगामी कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त और जिलाधिकारी ने दशाश्वमेध घाट, मनकामेश्वर मंदिर तथा कांवड़ मार्गों का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और निर्बाध आवागमन सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान घाटों एवं कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, मोबाइल टॉयलेट, चेंजिंग रूम, स्वास्थ्य सेवाएं, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, पब्लिक एड्रेस (पीए) सिस्टम तथा पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्धता की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जल पुलिस, गोताखोरों और महिला पुलिसकर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कांवड़ मार्गों पर जलभराव, गड्ढों तथा खुले या जर्जर बिजली के तारों को तत्काल दुरुस्त कराया जाए। इसके अलावा मार्गों पर चिकित्सा शिविर, दिशा-सूचक संकेतक (साइनेज) और अन्य आवश्यक सुविधाएं समयबद्ध ढंग से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।अधिकारियों ने प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ को देखते हुए प्रभावी भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए कांवड़ यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्हें सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments