HomeMaharashtraमतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ड्यूटी को तत्काल जॉइन करें...

मतदाता सूची पुनरीक्षण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, ड्यूटी को तत्काल जॉइन करें अधिकारी-कर्मचारी : प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे

एसआईआर कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में निर्देश, अनुपस्थित रहने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई



मुंबई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन-एसआईआर) कार्यक्रम के तहत नियुक्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल अपनी ड्यूटी पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। यह निर्देश बृहन्मुंबई महानगरपालिका की अतिरिक्त आयुक्त (शहर) एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी प्राजक्ता वर्मा-लवंगारे ने दिए। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारियों की कार्यप्रणाली की समीक्षा के लिए आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग के इस महत्वपूर्ण अभियान में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी अधिकारी और कर्मचारी समय पर अपनी जिम्मेदारी संभालें तथा पुनरीक्षण कार्य को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूरा करें। इस बैठक में अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (पश्चिम उपनगर) एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. विपिन शर्मा, अतिरिक्त महानगरपालिका आयुक्त (परियोजना) एवं अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी अभिजीत बांगर तथा सह आयुक्त (कर निर्धारण एवं संकलन) विश्वास शंकरवार भी उपस्थित थे। इसके अलावा विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी, सहायक मतदाता पंजीकरण अधिकारी तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की प्रगति की समीक्षा की गई तथा अभियान को प्रभावी ढंग से पूरा करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments