
मुंबई। महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वसंतराव नाईक की जयंती के अवसर पर बुधवार को विधानभवन परिसर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित पवार ने स्व. नाईक के चित्र पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर मृदा एवं जल संरक्षण मंत्री संजय राठौड़, राज्य मंत्री इंद्रनील नाईक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय वसंतराव नाईक के महाराष्ट्र के विकास और कृषि क्षेत्र में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

