HomeMaharashtraफिनलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत एरिक आफ हेल्स्ट्रॉम ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी...

फिनलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत एरिक आफ हेल्स्ट्रॉम ने बीएमसी आयुक्त अश्विनी भिडे से की शिष्टाचार भेंट

मुंबई। फिनलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत एरिक आफ हेल्स्ट्रॉम ने मंगलवार को बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) मुख्यालय में महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त (पश्चिम उपनगर) विपिन शर्मा, अतिरिक्त आयुक्त (पूर्व उपनगर) अविनाश ढाकणे, फिनलैंड के विदेश मंत्रालय की राजदूत टिट्टा माजा लुओटो तथा फिनलैंड की अर्थशास्त्री मार्लेना आहोनेन भी उपस्थित थीं। बीएमसी मुख्यालय में हुई इस सदिच्छा मुलाकात के दौरान दोनों पक्षों के बीच विभिन्न शहरी विकास, प्रशासनिक सहयोग तथा आपसी हितों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श होने की जानकारी दी गई। यह मुलाकात मुंबई और फिनलैंड के बीच सहयोग एवं संवाद को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments