Homeउत्तर प्रदेश41 सेकंड में 50 देशों की राजधानियां बताकर प्रयागराज के नन्हे अध्रित...

41 सेकंड में 50 देशों की राजधानियां बताकर प्रयागराज के नन्हे अध्रित ने बनाया विश्व रिकॉर्ड

देवेश प्रताप सिंह राठौर/ प्रयागराज उत्तर प्रदेश। प्रयागराज के नन्हे छात्र अध्रित जायसवाल ने अपनी अद्भुत प्रतिभा से शहर और प्रदेश का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। माकून्स जॉर्जटाउन, प्रयागराज में सीनियर केजी के छात्र अध्रित ने मात्र 41 सेकंड में 50 देशों की राजधानियों के नाम बताकर इंटरनेशनल बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराया है। इस उपलब्धि के साथ उन्हें दुनिया के सबसे कम उम्र के बच्चे के रूप में मान्यता मिली है, जिन्होंने यह अनोखा कीर्तिमान स्थापित किया।यह रिकॉर्ड 8 अप्रैल 2026 को माकून्स जॉर्जटाउन, प्रयागराज में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान बनाया गया। अध्रित की असाधारण स्मरण शक्ति और तेज़ सीखने की क्षमता ने सभी को प्रभावित किया।अध्रित के पिता डॉ. सुनील कुमार जायसवाल प्रयागराज के प्रतिष्ठित कंसल्टेंट पैथोलॉजिस्ट हैं, जबकि उनकी माता उपासना जायसवाल माकून्स जॉर्जटाउन की पूर्व काउंसलर रह चुकी हैं। बेटे की इस उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए दोनों ने कहा कि अध्रित की मेहनत, लगन और जिज्ञासु स्वभाव ने उसे यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी उसकी प्रतिभा को निखारने के लिए हर संभव सहयोग और प्रोत्साहन देते रहेंगे।अध्रित पढ़ाई के साथ-साथ पेंटिंग, कहानी सुनाना, नई चीजें सीखना और आउटडोर खेलों में भी विशेष रुचि रखता है। उसकी तेज़ याददाश्त और ज्ञान अर्जित करने की उत्सुकता उसे अपनी उम्र के अन्य बच्चों से अलग पहचान दिलाती है।इस सफलता का श्रेय माकून्स जॉर्जटाउन, प्रयागराज के निदेशक अभिनव तिवारी को भी दिया जा रहा है, जिन्होंने बच्चों को रचनात्मक और सकारात्मक वातावरण में सीखने का अवसर प्रदान किया। विद्यालय की शिक्षिकाएं प्रांजलि मैम, गौरी मैम और सृष्टि मैम ने भी अध्रित को निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन दिया, जिससे उसकी प्रतिभा और अधिक निखर सकी।प्रयागराज के इस नन्हे प्रतिभाशाली छात्र की उपलब्धि ने न केवल उसके परिवार और विद्यालय को गौरवान्वित किया है, बल्कि पूरे शहर को भी गर्व का अवसर प्रदान किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments