Friday, May 22, 2026
Google search engine
HomeCrimeउन्नाव पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट की तीन वारदातों का पर्दाफाश, अलीगढ़-गाजियाबाद...

उन्नाव पुलिस का बड़ा खुलासा: लूट की तीन वारदातों का पर्दाफाश, अलीगढ़-गाजियाबाद से 4 आरोपी गिरफ्तार

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हुई लूट की तीन सनसनीखेज वारदातों का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को अलीगढ़ और गाजियाबाद से पकड़ा गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजीत कुमार उर्फ गोलू, दिलावर उर्फ गोला, अक्षय उर्फ रणवीर और मनप्रीत के रूप में हुई है।पहली वारदात 19 मई 2026 को थाना बीघापुर क्षेत्र के रानीपुर मार्ग स्थित ग्राम मल्लपुर में हुई थी। यहां चार अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति से उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 1600 रुपये लूट लिए थे। इस मामले में थाना बीघापुर में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।इसी दिन दूसरी घटना थाना अचलगंज क्षेत्र के मैनहा गैस प्लांट के पास हुई, जहां बदमाशों ने एक व्यक्ति से बिना नंबर की अपाचे मोटरसाइकिल लूट ली। इस संबंध में थाना अचलगंज में मामला दर्ज किया गया।तीसरी और सबसे बड़ी वारदात 20 मई 2026 को थाना कोतवाली क्षेत्र के भौनी खेड़ा चौराहे पर स्थित ‘चंदेलिया जयकृष्णा ज्वैलर्स इंटरप्राइजेज’ नामक सर्राफा दुकान में हुई। बदमाशों ने दुकान में घुसकर मारपीट की और सोने-चांदी के जेवरात के साथ नकदी लूटकर फरार हो गए। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।लगातार हो रही इन वारदातों के बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामलों के खुलासे के लिए सात विशेष टीमें गठित की गईं। जांच के दौरान 20 मई की शाम थाना गंगाघाट क्षेत्र के विशाल मेगा मार्ट के पास से लूटी गई अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज व्हाट्सएप ग्रुपों और आसपास के जिलों की पुलिस तथा जीआरपी के साथ साझा की।21 मई 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि वीडियो फुटेज में दिखाई दे रहे दो आरोपियों को जीआरपी अलीगढ़ ने हिरासत में लिया है, जबकि दो अन्य आरोपियों को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। उन्नाव पुलिस तत्काल गाजियाबाद पहुंची और आरोपियों को अपनी कस्टडी में लेकर पूछताछ के लिए उन्नाव लाई।पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि वे अलग-अलग वारदातों में शामिल थे। गिरफ्तार आरोपियों में अजीत कुमार उर्फ गोलू (20 वर्ष) निवासी रंगनाथ खेड़ा, थाना बीघापुर, जनपद उन्नाव; दिलावर उर्फ गोला (25 वर्ष) निवासी मुस्काबाद, अमृतसर, पंजाब; अक्षय उर्फ रणवीर (19 वर्ष) निवासी सीधा साहब भक्तो वाला, अमृतसर, पंजाब; तथा मनप्रीत (20 वर्ष) निवासी डेराबाला, गुरदासपुर, पंजाब शामिल हैं।पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इनके पीछे कोई बड़ा गिरोह तो सक्रिय नहीं है। साथ ही लूटे गए अन्य सामान की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments