Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeIndia22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे...

22 मई को जालोर से भुज-दिल्ली रेल सेवा को हरी झंडी दिखाएंगे केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव

जालोर। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव 22 मई 2026 को जालोर से भुज-दिल्ली वाया भीलडी-जालोर-पाली मारवाड़-मारवाड़ जंक्शन नई रेल सेवा का शुभारंभ करेंगे। केंद्रीय मंत्री उद्घाटन स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इस अवसर पर Lumba Ram सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। भुज से दिल्ली के बीच संचालित होने वाली इस नई रेल सेवा का ठहराव अंजार, गांधीधाम, भचाऊ, भीलडी, धनेरा, रानीवाड़ा, मारवाड़ भीनमाल, मोदरान, जालोर, मोकलसर, समदड़ी, लूनी, पाली मारवाड़, मारवाड़ जंक्शन, ब्यावर, अजमेर, किशनगढ़, जयपुर, गांधीनगर जयपुर, बांदीकुई, अलवर और रेवाड़ी स्टेशनों पर होगा। इससे राजस्थान, गुजरात और दिल्ली के बीच यात्रा करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।यह रेल सेवा जालोर और आसपास के क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि पहली बार इस क्षेत्र का सीधा रेल संपर्क देश की राजधानी दिल्ली से स्थापित होने जा रहा है। लंबे समय से क्षेत्रवासियों द्वारा इस रेल सेवा की मांग की जा रही थी।नई ट्रेन सेवा पश्चिमी भारत और उत्तर भारत के बीच संपर्क को और मजबूत करेगी। साथ ही व्यापार, पर्यटन, शिक्षा और रोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, यह रेल सेवा क्षेत्रीय विकास और यात्री सुविधा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments