Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
HomeBollywoodCocktail 2 को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा! क्या रश्मिका मंदाना...

Cocktail 2 को लेकर सोशल मीडिया पर मचा हंगामा! क्या रश्मिका मंदाना ने लीक कर दिया अपना गाना?

कृति सेनन और रश्मिका मंदाना के बीच सोशल मीडिया पर छिड़ी मजेदार नोकझोंक ने फिल्म Cocktail 2 को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है। हाल ही में फिल्म का नया गाना “मशूका” रिलीज़ किया गया, जिसमें शाहिद कपूर और कृति सेनन की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली। ग्लैमरस लोकेशंस, रोमांटिक वाइब्स और म्यूजिक ने इस गाने को रिलीज़ होते ही सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। दिलचस्प बात यह रही कि गाने की रिलीज़ से पहले मेकर्स ने मीडिया और फैंस के लिए एक एक्सक्लूसिव लिसनिंग इवेंट आयोजित किया था। इस इवेंट में दो अनरिलीज़्ड ट्रैक — “मशूका” और “तुझको” — सुनाए गए। बाद में मौजूद लोगों से वोटिंग करवाई गई कि कौन-सा गाना पहले रिलीज़ होना चाहिए। बेहद करीबी मुकाबले में “मशूका” ने बाज़ी मार ली और उसे आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया।इसके बाद रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर मजाकिया अंदाज़ में प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि वोटिंग “रिग्ड” थी और कई मीडिया लोग वोट नहीं कर पाए। रश्मिका की इस पोस्ट ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी। जवाब में कृति सेनन ने भी चुटीले अंदाज़ में स्टोरी शेयर करते हुए लिखा — “माशूका को पके आम पसंद हैं, खट्टे अंगूर नहीं… IYKYK। ”मामला यहीं नहीं रुका। कुछ देर बाद रश्मिका ने कथित तौर पर अपने गाने “तुझको” का एक छोटा वीडियो क्लिप इंस्टाग्राम पर “Oops” कैप्शन के साथ पोस्ट कर दिया। इस “लीक” ने फैंस को और ज्यादा उत्साहित कर दिया। सोशल मीडिया पर अब यह बहस छिड़ गई है कि क्या यह सचमुच गलती थी या फिर फिल्म के प्रमोशन का एक स्मार्ट तरीका। फिलहाल Cocktail 2 अपने गानों, स्टारकास्ट और इस मजेदार सोशल मीडिया ड्रामे की वजह से लगातार चर्चा में बनी हुई है। फैंस अब फिल्म के अगले गाने और ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments