Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशउद्योग बंधु बैठक में डीएम सख्त: एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े...

उद्योग बंधु बैठक में डीएम सख्त: एचपी गैस प्लांट के बाहर खड़े टैंकरों पर कार्रवाई के निर्देश

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उद्योगों से जुड़ी बिजली, पानी, सड़क मरम्मत, जल निकासी, नाला निर्माण और अतिक्रमण जैसी विभिन्न समस्याओं की विस्तार से समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों में समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।बैठक के दौरान कनिष्ठ आयरन प्रा.लिमिटेड के क्षतिग्रस्त खड़ंजा मार्ग को चौड़ा कर डामरीकरण और नाले की मरम्मत के मुद्दे पर चर्चा हुई। इस मामले में बैठक से अनुपस्थित रहने पर जिलाधिकारी ने अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत का वेतन अगले आदेश तक रोकने के निर्देश दिए। आईआईए द्वारा उठाए गए नाला निर्माण संबंधी मामले में जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग (PWD) को जांच कराकर निर्माण कार्य कराने के निर्देश दिए। वहीं दयाल खेड़ा मार्ग की मरम्मत और नाली निर्माण को प्राथमिकता पर पूरा कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।सीएलई इकाई से जुड़े प्रकरण में कानपुर-लखनऊ हाईवे से प्रशिक्षण केंद्र तक सड़क निर्माण के लिए अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एचपी गैस प्लांट के बाहर सड़क पर गैस टैंकर खड़े होने से आम लोगों और यातायात को हो रही परेशानी पर जिलाधिकारी ने सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (RTO) को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अवैध रूप से सड़क पर खड़े टैंकरों के खिलाफ अधिक से अधिक चालान किए जाएं और आवश्यकता पड़ने पर मुकदमा भी दर्ज कराया जाए।औद्योगिक क्षेत्र दही चौकी साइड-2 में जल निकासी व्यवस्था खराब होने से सड़क क्षतिग्रस्त होने के मामले में जिलाधिकारी ने यूपीसीडा के क्षेत्रीय प्रबंधक पर नाराजगी जताई। उन्होंने वर्षा शुरू होने से पहले टेंडर प्रक्रिया पूरी कर सफाई और मरम्मत कार्य कराने के निर्देश दिए। साथ ही चेतावनी दी कि लापरवाही मिलने पर डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी ने निवेश मित्र पोर्टल पर यूपीसीडा के लंबित मामलों के निस्तारण में देरी पर भी नाराजगी व्यक्त की और सभी प्रकरणों को समय सीमा के भीतर निपटाने के निर्देश दिए।बैठक में उद्यमी दल बहादुर सिंह के भूमि विनिमय प्रकरण, इंडो प्रोसोयो फ्रूट्स लिमिटेड अकरमपुर के नाले की सफाई, देवी खेड़ा मार्ग पर अतिक्रमण, औद्योगिक क्षेत्र बंथर साइड-1 और साइड-2 में अग्निशमन के लिए पानी की टंकी निर्माण तथा चांदपुर रोड पर सड़क निर्माण जैसे कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बिंदुवार समीक्षा की गई और प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में कृतिराज सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments