HomeCrimeमुंबई में ₹5.28 करोड़ के सोने के कंगन चोरी, 3 सुरक्षाकर्मी फरार;...

मुंबई में ₹5.28 करोड़ के सोने के कंगन चोरी, 3 सुरक्षाकर्मी फरार; पुलिस जांच में जुटी

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई के कांदिवली इलाके से करोड़ों रुपये की सनसनीखेज चोरी का मामला सामने आया है। कांदिवली वेस्ट स्थित ‘श्री जी मैन्युफैक्चरर्स’ कंपनी के तीन सुरक्षाकर्मी कंपनी के लॉजिस्टिक्स विभाग से 3,176 ग्राम (करीब 3.1 किलो) 22 कैरेट सोने के कंगन चोरी कर फरार हो गए। चोरी गए सोने की कीमत करीब ₹5.28 करोड़ बताई जा रही है। चारकोप पुलिस ने कंपनी मालिक अशोक वाया की शिकायत पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 306 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, 14 मई की सुबह कंपनी मालिक को सुरक्षाकर्मी मोहम्मद अहमद का व्हाट्सऐप मैसेज मिला, जिसमें उसने वेतन न मिलने की बात कहते हुए नौकरी छोड़ने की जानकारी दी। शक होने पर जब मालिक ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। इसके बाद कंपनी मैनेजर को मौके पर भेजा गया, जहां कंपनी की तीनों मंजिलों पर तैनात सभी सुरक्षाकर्मी गायब मिले। जांच के दौरान लॉजिस्टिक्स विभाग से तैयार रखे गए करोड़ों रुपये मूल्य के सोने के कंगन भी गायब पाए गए। पुलिस के अनुसार, फरार आरोपियों की पहचान मोहम्मद सफीर उर्फ मोहम्मद अहमद (जम्मू-कश्मीर निवासी), विकास और शहबाज गुर्जर (दोनों चारकोप निवासी) के रूप में हुई है। पीड़ित अशोक वाया पिछले 45 वर्षों से ज्वेलरी निर्माण के व्यवसाय से जुड़े हैं और उनकी कंपनी में करीब 32 कर्मचारी कार्यरत हैं। पुलिस का मानना है कि पूरी चोरी की साजिश पहले से सुनियोजित थी। मामले की जांच के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments