HomeMaharashtraअरुण किशोर डोंगरे ने अमरावती विभाग के राज्य सेवा हक्क आयुक्त पद...

अरुण किशोर डोंगरे ने अमरावती विभाग के राज्य सेवा हक्क आयुक्त पद की शपथ ली

मुंबई। सामान्य प्रशासन विभाग की 30 अप्रैल 2026 की अधिसूचना के अनुसार अरुण किशोर डोंगरे की अमरावती विभाग के राज्य सेवा हक्क आयुक्त पद पर नियुक्ति की गई है। मंगलवार को महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा की ओर से महाराष्ट्र राज्य सेवा हक्क आयोग के मुख्य आयुक्त मनु कुमार श्रीवास्तव ने डोंगरे को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुंबई स्थित नवीन प्रशासन भवन में महाराष्ट्र राज्य सेवा हक्क आयोग के कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व आयुक्त दिलीप शिंदे ने नियुक्ति संबंधी अधिसूचना का वाचन किया। अमरावती विभाग के राज्य सेवा हक्क आयुक्त पद पर नियुक्ति मिलने पर अरुण किशोर डोंगरे ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल, मुख्य आयुक्त मनु कुमार श्रीवास्तव तथा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधानसभा सदस्य करण देवतळे, राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त राहुल पांडे, कोंकण विभाग के राज्य सेवा हक्क आयुक्त बलदेव सिंह, पुणे विभाग के राज्य सेवा हक्क आयुक्त सुधाकर तेलंग सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments