Tuesday, May 5, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशPGT परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश, सभी केंद्रों पर CCTV और इलेक्ट्रॉनिक...

PGT परीक्षा को लेकर कड़े निर्देश, सभी केंद्रों पर CCTV और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पर पूर्ण प्रतिबंध

देवेश प्रताप सिंह राठौर/झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जनपद में उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग द्वारा आयोजित प्रवक्ता (PGT) लिखित परीक्षा 9 एवं 10 मई 2026 को नगर के 6 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। परीक्षा की तैयारियों को लेकर कलेक्ट्रेट सभागार में अपर जिलाधिकारी एवं नोडल अधिकारी शिव प्रताप शुक्ल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्देश दिए गए कि सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे अनिवार्य रूप से संचालित रहेंगे और परीक्षा के दौरान एंड्रॉइड फोन, मोबाइल, स्मार्ट वॉच सहित सभी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। साथ ही सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट और स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहकर निगरानी करेंगे। अपर जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि नकल किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिए कि परीक्षार्थियों की सघन जांच की जाए और डुप्लीकेट अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित की जाए। महिला अभ्यर्थियों की तलाशी महिला कर्मियों द्वारा ही लेने के निर्देश भी दिए गए। परीक्षा केंद्रों पर विद्युत आपूर्ति, पेयजल, शौचालय और रैम्प जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा के मद्देनजर जनपद में दण्ड प्रक्रिया संहिता की धारा 163 प्रभावी रहेगी। इसके तहत परीक्षा केंद्रों के आसपास धरना-प्रदर्शन, जुलूस और जनसभा पर रोक रहेगी तथा बिना अनुमति लाउडस्पीकर का उपयोग नहीं किया जा सकेगा। इसके अलावा परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा ने बताया कि 9 मई को प्रथम पाली में 2117 और द्वितीय पाली में 1875 परीक्षार्थी शामिल होंगे, जबकि 10 मई को प्रथम पाली में 2308 और द्वितीय पाली में 1521 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बैठक में पुलिस अधीक्षक नगर प्रीति सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक रति वर्मा, सभी सेक्टर एवं स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments