Homeउत्तर प्रदेशजनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 35 शिकायतें, 3 का मौके पर...

जनता दर्शन में जिलाधिकारी ने सुनीं 35 शिकायतें, 3 का मौके पर निस्तारण

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव में जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की 35 शिकायतें सुनीं। इनमें से 3 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को जांच कर समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। जनता दर्शन में कई महत्वपूर्ण प्रकरण सामने आए। खोखापुर, सफीपुर निवासी शिव प्रसाद ने भूमि बंटवारे से संबंधित शिकायत की, जबकि सैदपुर निवासी रामऔतार ने जॉब कार्ड हड़पने का आरोप लगाया। उन्नाव निवासी गुड्डी ने कृषक दुर्घटना सहायता के लिए आवेदन किया, वहीं दलेलपुरवा, इफ्तिखाराबाद कानपुर निवासी शासी फरहान ने कब्जे से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने सभी मामलों को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का त्वरित और संतोषजनक समाधान प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में विकास, पुलिस, राजस्व, पेंशन, बंटवारा और कब्जा दिलाए जाने सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी कुल 35 शिकायतें प्राप्त हुईं। मौके पर 3 मामलों का समाधान कर फरियादियों को तत्काल राहत प्रदान की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड, उपजिलाधिकारी आनंद नायक सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments