Sunday, May 3, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशपरिवार परामर्श केंद्र की पहल से 17 दंपतियों का सुलह, टूटने से...

परिवार परामर्श केंद्र की पहल से 17 दंपतियों का सुलह, टूटने से बचे कई परिवार

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। परिवार परामर्श केंद्र और महिला हेल्पडेस्क की सराहनीय पहल से पति-पत्नी के बीच चल रहे विवादों का समाधान करते हुए 17 दंपतियों को सकुशल साथ विदा किया गया। इस पहल ने न केवल कई परिवारों को टूटने से बचाया, बल्कि समाज में आपसी संवाद और समझदारी का सकारात्मक संदेश भी दिया। यह काउंसलिंग प्रक्रिया जय प्रकाश सिंह (वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक) के निर्देशन और विनी सिंह की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन उन्नाव तथा विभिन्न थानों की महिला हेल्पडेस्क पर आयोजित की गई, जहां विवादित दंपतियों को बुलाकर परिवार परामर्शदाताओं और पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को समझाते हुए उनके मतभेद दूर कराए। काउंसलिंग के सकारात्मक परिणाम सामने आए और सभी 17 जोड़ों ने आपसी सहमति से साथ रहने का निर्णय लिया, जिनमें परिवार परामर्श केंद्र से 6, थाना अजगैन से 4, थाना पुरवा और अचलगंज से 2-2 तथा कोतवाली सदर, आसीवन और बीघापुर से 1-1 जोड़े शामिल रहे। इस महत्वपूर्ण कार्य में डॉ. आशीष श्रीवास्तव के नेतृत्व में सलाहकारों की टीम ने अहम भूमिका निभाई, वहीं महिला हेल्पडेस्क और महिला थाना की टीम का भी सक्रिय सहयोग रहा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ऐसे प्रयास आगे भी जारी रहेंगे, ताकि पारिवारिक विवादों को समय रहते सुलझाकर समाज के ताने-बाने को मजबूत किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments