Friday, May 1, 2026
Google search engine
HomeHealth & Fitnessनरेंद्र अवस्थी शिक्षा संस्थान ने पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य, मरीजों में...

नरेंद्र अवस्थी शिक्षा संस्थान ने पुण्यतिथि पर किया सेवा कार्य, मरीजों में फल व ओआरएस का वितरण

उन्नाव, उत्तर प्रदेश। नरेंद्र अवस्थी शिक्षा संस्थान द्वारा स्वर्गीय नरेंद्र अवस्थी की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर एक सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जिला अस्पताल उमा शंकर दीक्षित अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, ओआरएस और जूस वितरित किए गए। कार्यक्रम में स्वर्गीय नरेंद्र अवस्थी के पुत्र राघवेंद्र अवस्थी ने मरीजों के बीच फल, ओआरएस और जूस बांटे। वहीं महिला वार्ड में आरोही अवस्थी ने महिलाओं से संबंधित आवश्यक सामग्री का वितरण किया। इस अवसर पर अनंत अवस्थी, नंदनी अवस्थी और दूया अवस्थी सहित संस्थान के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे और सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग किया। राघवेंद्र अवस्थी ने बताया कि उनके पिता का सपना था कि कोई भी व्यक्ति भूखा न रहे और हर व्यक्ति को शिक्षा का अधिकार मिले। उन्होंने कहा कि भले ही उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन उनके आदर्शों को आगे बढ़ाते हुए संस्थान लगातार समाज सेवा के कार्यों में जुटा हुआ है। इस सेवा कार्यक्रम से अस्पताल में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों के चेहरों पर खुशी देखने को मिली। स्थानीय लोगों ने संस्थान के इस मानवीय प्रयास की सराहना की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments