HomeReligionउन्नाव में श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या धाम के लिए रवाना, विधायक पंकज...

उन्नाव में श्रद्धालुओं की टोली अयोध्या धाम के लिए रवाना, विधायक पंकज गुप्ता ने दिखाई हरी झंडी

उन्नाव। उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में श्रवण कुमार तीर्थाटन यात्रा के तहत विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण के ग्राम घोघी से लगभग 182 श्रद्धालु भक्तों की पावन टोली को पंकज गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या धाम के लिए रवाना किया। बताया गया कि प्रभु श्रीराम की कृपा और बुजुर्गों के आशीर्वाद से निजी संसाधनों के माध्यम से संचालित यह यात्रा निरंतर समाज को भक्ति और सेवा के मार्ग पर प्रेरित कर रही है। इस अवसर पर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह उनके जीवन का अत्यंत महत्वपूर्ण और अविस्मरणीय क्षण है। उन्होंने कहा कि उन्हें यह सौभाग्य प्राप्त हुआ है कि वे समाज के बुजुर्गों और श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराने का माध्यम बन सके। उन्होंने सभी के स्नेह और आशीर्वाद को अपनी सबसे बड़ी पूंजी बताया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयघोष, भक्ति-संकीर्तन और प्रभु श्रीराम के नाम से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में प्रधान विश्वनाथ लोधी, मंडल अध्यक्ष सुरेश शुक्ला, पूर्व प्रधान राम अवतार, जिला पंचायत सदस्य रामनरेश, बीडीसी अनूप, कोटेदार रोहित, श्यामलाल रावत, प्रशांत, महेश पाल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments