Thursday, April 23, 2026
Google search engine
HomeCrimeमुंबई में सेक्स्टॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश: महिला क्रिकेटर समेत तीन गिरफ्तार, कारोबारी...

मुंबई में सेक्स्टॉर्शन रैकेट का पर्दाफाश: महिला क्रिकेटर समेत तीन गिरफ्तार, कारोबारी से लाखों की वसूली

मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच ने सेक्स्टॉर्शन के एक बड़े मामले में महिला क्रिकेटर फरखंदा खान, उनके भाई बाज़िल खान और उनके साथी उद्दीन इम्तियाज़ वानी को गिरफ्तार किया है। 23 अप्रैल को मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों पर एक कारोबारी को जाल में फंसाकर लाखों रुपये ऐंठने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, कोलाबा निवासी 28 वर्षीय कारोबारी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि वर्ष 2024 में उसकी पहचान फरखंदा खान से चैट के माध्यम से हुई। शिकायतकर्ता का आरोप है कि फरखंदा ने पहले कथित तौर पर अश्लील बातचीत शुरू की और बाद में निजी चैट सार्वजनिक करने की धमकी देकर पैसे की मांग की। कारोबारी के मुताबिक, उसने दबाव में आकर 32 अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब 23.61 लाख रुपये दिए, जबकि बाद में धमकियों के चलते लगभग 40 लाख रुपये और चुकाए। जांच के दौरान क्राइम ब्रांच ने फरखंदा खान और उनके भाई को दिल्ली के एक होटल से गिरफ्तार किया, जबकि उनके सहयोगी इम्तियाज़ वानी को श्रीनगर से हिरासत में लिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं—308(2), 308(6), 351(2), 351(3)—और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत पश्चिम क्षेत्र साइबर पुलिस स्टेशन में एफ़आईआर दर्ज की गई है। मुंबई पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है कि आरोपियों ने किस तरह कारोबारी को अपने जाल में फंसाया और क्या इस गिरोह के तार अन्य लोगों या राज्यों से भी जुड़े हैं। मामले में आगे और खुलासों की संभावना जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments