HomeCrimeठाणे में अवैध पेट्रोलियम परिवहन का पर्दाफाश, 20 हजार लीटर डीजल जैसा...

ठाणे में अवैध पेट्रोलियम परिवहन का पर्दाफाश, 20 हजार लीटर डीजल जैसा पदार्थ और टैंकर जब्त

मुंबई। रेशनिंग विभाग को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर ठाणे के कोपरी पुलिस थाना क्षेत्र में तड़के शिधावाटप उड़न दस्ते और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में लगभग 20 हजार लीटर डीजल जैसे अवैध पेट्रोलियम पदार्थ के साथ एक टैंकर जब्त किया गया। इस कार्रवाई में करीब 53 लाख रुपये का माल बरामद किया गया है। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है, ऐसी जानकारी नियंत्रक शिधावाटप विभाग ने दी है। 16 अप्रैल 2026 को तड़के करीब 1 से 1.30 बजे के बीच एमएच-46-सीयू-7536 नंबर का टैंकर बिना किसी वैध दस्तावेज के बड़े पैमाने पर डीजल जैसे पेट्रोलियम पदार्थ का अवैध परिवहन कर रहा था, ऐसी गोपनीय सूचना प्राप्त हुई थी। इसके आधार पर उपनियंत्रक शिधावाटप ‘फ’ परिमंडल ठाणे के मार्गदर्शन में और कोपरी पुलिस स्टेशन के सहयोग से जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान संबंधित टैंकर को रोका गया, जिसमें करीब 20 हजार लीटर पेट्रोलियम पदार्थ का भंडार पाया गया। इस संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत न किए जाने पर यह माल अवैध पाया गया। तत्काळ कार्रवाई करते हुए टैंकर सहित पूरा माल जब्त कर लिया गया। इस प्रकरण में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उपनियंत्रक शिधावाटप कार्यालय ‘फ’ परिमंडल ठाणे तथा कोपरी पुलिस स्टेशन की संयुक्त कार्रवाई के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मामले की आगे की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments