HomeLifestyleTravelनासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत,...

नासिक में दर्दनाक हादसा: कुएं में गिरी कार, 9 लोगों की मौत, 6 छात्र शामिल

नासिक। नासिक के शिवाजीनगर इलाके में शुक्रवार रात एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया, जब एक मारुति अर्टिगा कार कुएं में गिर गई। इस भीषण दुर्घटना में कार सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 6 छात्र भी शामिल हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 10 बजे हुआ, जब कार शिवाजीनगर क्षेत्र में स्थित राजू राजे के कुएं में जा गिरी। बताया जा रहा है कि सभी लोग एक निजी कोचिंग क्लास के रीयूनियन कार्यक्रम में शामिल होकर वापस घर लौट रहे थे, तभी यह दुर्घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, स्थानीय प्रशासन और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और देर रात तक बचाव अभियान चलाया गया। कुएं में पानी भरा होने और अंधेरे के कारण विजिबिलिटी कम होने से राहत कार्य में काफी मुश्किलें आईं। आखिरकार, क्रेन की मदद से कार को कुएं से बाहर निकाला गया, जिसके बाद पुष्टि हुई कि कार में सवार सभी नौ लोगों की मौत हो चुकी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, सभी मृतक डिंडोरी तालुका के इंदौर गांव के रहने वाले थे। मृतकों में एक ही परिवार के पांच सदस्य शामिल हैं—सुनील दत्तु दरगोडे, राखी सुनील दरगोडे, उषा अनिल दरगोडे, श्रद्धा अनिल दरगोडे और श्रावणी अनिल दरगोडे। इनके अलावा चार अन्य रिश्तेदार भी इस हादसे में जान गंवा बैठे। इस दर्दनाक घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है, ताकि दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments