
मुंबई (इंद्र यादव)। महाराष्ट्र सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्य के 25 वरिष्ठ और युवा IAS अधिकारियों का एक साथ तबादला कर दिया है। इस फेरबदल में कई जिलों के कलेक्टर, नगर आयुक्त और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (CEO) को बदला गया है। छत्रपति संभाजीनगर, कोल्हापुर, सोलापुर और नागपुर जैसे महत्वपूर्ण शहरों के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।
प्रमुख शहरों के नगर आयुक्तों में बदलाव
छत्रपति संभाजीनगर: यहाँ के नगर आयुक्त जी. श्रीकांत को अब नवी मुंबई में ‘जल जीवन मिशन’ का मुख्य कार्यकारी अधिकारी बनाया गया है। उनकी जगह अमोल येडगे (कलेक्टर, कोल्हापुर) अब संभाजीनगर के नए नगर आयुक्त होंगे।
कोल्हापुर: के. मंजुलक्ष्मी को पुणे (PMRDA) भेजा गया है, जबकि डॉ. राजेंद्र भारूड़ को कोल्हापुर के नए नगर आयुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।अमरावती व सांगली: वर्षा लड्डा को अमरावती का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है, वहीं संजीता महापात्रा अब सांगली-मिराज-कुपवाड़ नगर निगम की कमान संभालेंगी।
कलेक्टर स्तर पर बड़ी नियुक्तियाँ
प्रशासन ने कई जिलों के जिलाधिकारियों (कलेक्टर) की जिम्मेदारी भी बदली है। छत्रपति संभाजीनगर: चंद्रपुर के कलेक्टर विनय गौड़ा जी.सी. अब संभाजीनगर के नए कलेक्टर होंगे। पूर्व कलेक्टर दिलीप स्वामी को अकोला में महाराष्ट्र राज्य बीज निगम का एमडी बनाया गया है। नागपुर: सोलापुर के कलेक्टर कुमार आशीर्वाद को अब नागपुर के कलेक्टर की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। कोल्हापुर: डॉ. विजय राठौड़ को कोल्हापुर का नया जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है।चंद्रपुर: नागपुर की अतिरिक्त नगर आयुक्त वसुमाना पंत अब चंद्रपुर की नई कलेक्टर होंगी। लातुर और बुलढाणा: डॉ. भारत बस्तेवाड लातुर के नए कलेक्टर होंगे, जबकि डॉ. प्रवीण कुमार देवरे को बुलढाणा का कलेक्टर बनाया गया है।
युवा अधिकारियों को बड़ी जिम्मेदारी
सरकार ने जिला परिषदों में भी नई ऊर्जा लाने की कोशिश की है। अंकित (IAS 2019), जो संभाजीनगर ZP के CEO थे, अब नागपुर नगर निगम में अतिरिक्त नगर आयुक्त बनाए गए हैं। मिन्नू पी.एम. (IAS 2021), जो जालना ZP की CEO थीं, अब छत्रपति संभाजीनगर ZP की जिम्मेदारी संभालेंगी। जस्मिन (IAS 2022), जो रत्नागिरी की सहायक कलेक्टर थीं, उन्हें पदोन्नत कर कोल्हापुर ZP का CEO बनाया गया है। कृष्णकांत कँवरिया (IAS 2022), जो नंदुरबार के सहायक कलेक्टर थे, अब जालना ZP के नए CEO होंगे। अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियाँदीपक सिंगला को पीएमआरडीए (पुणे) से हटाकर नागपुर में मनरेगा (MGNREGS) का कमिश्नर बनाया गया है।डॉ. किरण पाटिल को बुलढाणा के कलेक्टर पद से हटाकर पुणे में पशुपालन आयुक्त बनाया गया है।सत्यम गांधी को सांगली नगर आयुक्त पद से हटाकर अमरावती जिला परिषद के CEO पद पर भेजा गया है।
प्रशासनिक कसावट की दिशा में कदम
इस बड़े फेरबदल को राज्य सरकार की प्रशासनिक कसावट के तौर पर देखा जा रहा है। विशेष रूप से चुनाव और विकास कार्यों की गति को ध्यान में रखते हुए फील्ड और सचिवालय दोनों स्तरों पर अनुभवी और युवा अधिकारियों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास किया गया है।




