Thursday, April 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशशिक्षा से ही मानव की सामाजिक और आर्थिक उन्नति संभव है: अर्जुन...

शिक्षा से ही मानव की सामाजिक और आर्थिक उन्नति संभव है: अर्जुन लाल दिवाकर

भूपेंद सिंह/ उन्नाव, उत्तर प्रदेश। क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर स्थित बेसिक प्राथमिक विद्यालय में आज बुधवार को पुस्तक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अर्जुन लाल दिवाकर ने कहा कि शिक्षा से ही मानव की सामाजिक और आर्थिक उन्नति संभव है। समारोह में खंड शिक्षा अधिकारी देवेन्द्र सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के प्राथमिक और जूनियर विद्यालयों में सरकार पाठ्य पुस्तकें निःशुल्क उपलब्ध करा रही है। साथ सरकार बच्चों के लिए वर्दी भी मुहैया करा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सरकारी विद्यालयों में उच्च प्रशिक्षित शिक्षक तैनात किए गए हैं और निजी विद्यालयों से भी अच्छी और गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्रदान की जा रही है। उन्होंने उपस्थित अभिभावकों से गांव और पड़ोस के लोगों को बेसिक स्कूलों में अपने बच्चों का दाखिला कराने को प्रेरित करें। समारोह में इंचार्ज शिक्षिका रुचि सिंह, सहायक शिक्षिका विनीता रानी पांडेय, समाजसेवी पप्पू त्रिवेदी सहित पद्म सिंह अनुदेशक व राजकुमार द्विवेदी एआरपी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments