
मुंबई। रियलिटी शो “द 50 के लेटेस्ट एपिसोड में अर्चना गौतम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि उन्हें एंटरटेनमेंट का खेल बखूबी आता है। अपने अनप्रिडिक्टेबल अंदाज़ और बेबाक पर्सनैलिटी के लिए जानी जाने वाली अर्चना ने इस बार ऐसा ट्विस्ट दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शो के “लायन्स डेन” सेगमेंट में हुए “हार्ट्स डेयर” टास्क के दौरान उन्होंने फैज़ू को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसने पूरे घर को चौंका दिया।
टास्क का कॉन्सेप्ट ही काफी ड्रामैटिक था—एक कुर्सी, हार्टबीट मॉनिटर से जुड़े कंटेस्टेंट्स, और हर बढ़ती धड़कन के साथ प्राइज मनी में 5,000 रुपये का इज़ाफा। जैसे-जैसे इमोशन्स बढ़ते गए, माहौल भी गर्म होता गया। इसी बीच अर्चना ने अचानक मज़ाकिया अंदाज़ में यह कबूल कर लिया कि उनके मन में फैजू के लिए लंबे समय से फीलिंग्स हैं। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उन्होंने यह शो भी उन्हीं के लिए साइन किया है और हमेशा उनके साथ खड़ी रहती हैं। कुछ पलों के लिए पूरा माहौल सन्नाटे में बदल गया। फिर शुरू हुआ रिएक्शन्स का सिलसिला—हैरानी, ठहाके और अविश्वास। फैजू खुद भी हैरान रह गए और बार-बार पूछते नजर आए कि आखिर अर्चना क्या कर रही हैं। वहीं बाकी कंटेस्टेंट्स अपनी हंसी रोक नहीं पाए। इस पूरे ड्रामे का असर हार्टबीट मॉनिटर पर साफ दिखा—धड़कनें तेज़ हुईं और प्राइज मनी तेजी से बढ़ती गई, जो आखिरकार 1.8 लाख रुपये तक पहुंच गई। चाहे यह एक सोची-समझी स्ट्रैटेजी हो, सच्ची भावनाएं हों या सिर्फ अर्चना का एंटरटेनिंग अंदाज़—एक बात साफ है कि वह हर मौके को यादगार बनाना जानती हैं। इस टास्क को जहां इमोशन्स की परीक्षा के लिए डिजाइन किया गया था, वहीं अर्चना ने इसे पूरे एपिसोड का सबसे बड़ा हाइलाइट बना दिया। टास्क के बाद साथी कंटेस्टेंट्स ने भी माना कि अर्चना शो में जबरदस्त एनर्जी लेकर आती हैं। ट्विस्ट और ड्रामे से भरे इस सीज़न में “लायन्स डेन” के अंदर हुआ यह कन्फेशन लंबे समय तक याद रखा जाएगा।





