Tuesday, March 17, 2026
Google search engine
HomeCrimeपुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया...

पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को किया गिरफ्तार

भूपेंद्र सिंह/उन्नाव, उत्तर प्रदेश। कोतवाली पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक शातिर मोटरसाइकिल चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिलो के अलावा अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कोतवाली में पहले से ही कई आपराधिक मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं। कोतवाली के उपरीक्षक वीरेंद्र विक्रम सिंह व सुरेंद्र यादव सिपाही अमित कुमार एवं राजेश कुमार के साथ पुलिस बिल्हौर मार्ग स्थित कल्याणी नदी पुल के निकट सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध अवस्था में एक युवक मोटरसाइकिल से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की तो वह घबरा गया। वह मोटरसाइकिल के कागजात भी नहीं दिखा सका। तब पुलिस ने उसकी तलाशी ली। जिसमें उसके पास से एक तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गए युवक ने अपना नाम इमरान पुत्र इलियास निवासी मोहल्ला मस्तुटोला कस्बा बांगरमऊ बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की एक अन्य मोटरसाइकिल भी बरामद की। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर अपराधी है। जिसके विरुद्ध यहाँ कोतवाली में चोरी, अवैध असलहा और अन्य धाराओं में कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments