Tuesday, March 10, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशमहाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

महाविद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

भूपेंद्र सिंह
उन्नाव, उत्तर प्रदेश।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों के साथ महिला दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलन के साथ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विष्णु मिश्रा द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के लिए तीन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें स्लोगन लेखन, आदर्श व्यक्ति (रोल मॉडल) विषय पर लेखन तथा काव्य पाठ प्रतियोगिता शामिल रही। स्लोगन प्रतियोगिता में तनु (बीए प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान, नैंसी (एमए) ने द्वितीय स्थान तथा नील कुमारी (बीए प्रथम वर्ष) और ज्योति गौतम (बीएससी द्वितीय वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। आदर्श व्यक्ति (रोल मॉडल) विषय पर आयोजित लेखन प्रतियोगिता में प्रतिभा देवी (बीएससी प्रथम वर्ष) प्रथम, युवराज सिंह (बीएससी प्रथम वर्ष) द्वितीय तथा प्राची श्रीवास्तव (बीएससी प्रथम वर्ष) और कोमल वर्मा (बीएससी प्रथम वर्ष) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं काव्य पाठ प्रतियोगिता में नैंसी यादव ने प्रथम स्थान, नील कुमारी (बीए प्रथम वर्ष) ने द्वितीय स्थान तथा कोमल, प्रतिभा और शांति (बीएससी) ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्णायक मंडल के सदस्य डॉ. दिग्विजय नारायण, डॉ. रविराज वर्मा और डॉ. बृजकिशोर गुप्ता ने किया। कार्यक्रम के अंत में प्राचार्य डॉ. विष्णु मिश्रा ने विजेता छात्र-छात्राओं की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. सविता राजन ने किया, जबकि कार्यक्रम का संचालन डॉ. शैलजा त्रिपाठी ने किया। इस अवसर पर डॉ. हरिओम दिवाकर, डॉ. सुमन देवी, डॉ. सुनीता निरंकारी, डॉ. अभय राजपूत सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments