Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraपूंजी बाजार के ‘बॉण्ड’ के माध्यम से शहरों के विकास को मिलेगा वित्तीय बल:...

पूंजी बाजार के ‘बॉण्ड’ के माध्यम से शहरों के विकास को मिलेगा वित्तीय बल: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

मुंबई। महानगरपालिकाए अपने विभिन्न विकास कार्यों के लिए पूंजी बाजार में बॉण्ड जारी कर निधि जुटा सकती हैं। नाशिक महापालिका की तरह ‘इनोवेटिव फंड’ बनाकर शहरों के विकास को निश्चित रूप से वित्तीय मजबूती मिल सकती है, ऐसा विश्वास मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने व्यक्त किया। सोमवार को मुंबई के बीकेसी स्थित नॅशनल स्टॉक एक्सचेंजमध्ये में नाशिक महापालिका के ग्रीन बॉण्ड का लिस्टिंग मुख्यमंत्री फडणवीस के हाथों ‘रिंगिंग बेल’ बजाकर किया गया। इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन, नाशिक की महापौर हिमगौरी आहेर, उपमहापौर विलास शिंदे, स्थायी समिति के सभापति मच्छिद्र सानप, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष चौहान, मित्रा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रवीण परदेशी, नगर विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव असीम कुमार गुप्ता, नाशिक कुंभमेला विकास प्राधिकरण के आयुक्त शेखर सिंह, महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री सहित अन्य मान्यवर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि नाशिक महानगरपालिका ने एक ही वित्तीय वर्ष में पहले प्राइवेट प्लेसमेंट और अब सार्वजनिक रूप से इस प्रकार दोनों तरह के म्युनिसिपल बॉण्ड जारी कर पूंजी बाजार में प्रवेश किया है। महानगरपालिकाओं को पूंजी बाजार के माध्यम से निधि जुटाकर जनहित के कार्य करने चाहिए। इसके लिए केंद्र सरकार ने भी एक योजना घोषित की है। पहले चरण में 200 करोड़ रुपये तक के बॉण्ड जारी करने की अनुमति दी गई थी। इसकी सफलता को देखते हुए केंद्रीय बजट में इस सीमा को बढ़ाकर 1,000 करोड़ रुपये कर दिया गया है। इसके लिए मिलने वाली प्रोत्साहन राशि भी 200 करोड़ रुपये तक कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नासिक महानगर क्षेत्र में कुंभ मेला की तैयारी के लिए लगभग 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य शुरू किए गए हैं। कुंभ मेले के लिए की जा रही विकास व्यवस्था केवल कुंभ के लिए ही नहीं, बल्कि नाशिक शहर को विकसित महानगरों की श्रेणी में लाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इससे भविष्य में नाशिक निवेश के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में उभरेगा। नाशिक महानगरपालिका ने इन दोनों चरणों में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। केंद्र सरकार के प्रोत्साहन और अर्बन चैलेंज फंड के माध्यम से नाशिक महानगरपालिका को बिना ब्याज की धनराशि प्राप्त होगी। इन बॉण्ड के माध्यम से प्राप्त निधि से सार्वजनिक हित के जलापूर्ति से जुड़े प्रकल्प पूरे किए जाएंगे। इससे शहर में पानी की लीकेज 47 प्रतिशत से घटकर 20 प्रतिशत तक आने की संभावना है। मुख्यमंत्री फडणवीस ने यह भी सुझाव दिया कि राज्य की छोटी महानगरपालिकाएँ भी संयुक्त रूप से लगभग 1,000 करोड़ रुपये के ऐसे ही बॉण्ड पूंजी बाजार में जारी करने का प्रयास करें, ताकि उन्हें भी केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ मिल सके। उन्होंने यह अपेक्षा भी व्यक्त की कि नाशिक महानगरपालिका इसी प्रकार ‘इनोवेटिव फंड’ के माध्यम से शहर का गुणात्मक विकास करेगी। कार्यक्रम के दौरान एनएसई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशीष कुमार चौहान ने अपने विचार व्यक्त किए, जबकि महानगरपालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने बॉण्ड के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मानसी सोनटक्के ने किया। इस अवसर पर नाशिक महानगरपालिका के जनप्रतिनिधि तथा अधिकारी उपस्थित थे।
बॉण्ड की निधि से होने वाले विकास कार्य
बॉण्ड से जुटाई गई निधि का उपयोग विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए किया जाएगा। इनमें मुख्य रूप से
मुकणे डैम पंपिंग स्टेशन की क्षमता बढ़ाना
विल्होली में नया जल शुद्धिकरण केंद्र स्थापित करना
विल्होली जल शुद्धिकरण केंद्र से साधुग्राम तक मुख्य गुरुत्व पाइपलाइन बिछाना
इन परियोजनाओं का मुख्य उद्देश्य नाशिक शहर को कुंभ मेले के दौरान तथा उसके बाद भी स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments