Monday, March 9, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraमहिला दिवस पर मीरा-भाईंदर बस सेवा में 22,055 महिलाओं ने किया मुफ्त...

महिला दिवस पर मीरा-भाईंदर बस सेवा में 22,055 महिलाओं ने किया मुफ्त सफर

मीरा-भाईंदर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मीरा भायंदर नगर निगम की परिवहन सेवा द्वारा महिलाओं के लिए पूरे दिन मुफ्त बस यात्रा की विशेष सुविधा उपलब्ध कराई गई। इस पहल को शहर की महिलाओं से उत्साहपूर्ण प्रतिसाद मिला और कुल 22,055 महिलाओं ने इस मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठाया। महानगरपालिका की बस सेवा शहर के भीतर के मार्गों के साथ-साथ ठाणे और बोरीवली मार्गों पर नियमित रूप से संचालित की जाती है, जिससे नागरिकों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध हो रही है। महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में मुफ्त बस यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने का सुझाव महापौर डिंपल विनोद मेहता ने आयुक्त को पत्र लिखकर दिया था। इसके बाद महानगरपालिका प्रशासन ने महिलाओं के लिए यह विशेष सुविधा शुरू की। महानगरपालिका परिवहन उपक्रम द्वारा पिछले कुछ वर्षों से महिला दिवस पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने की परंपरा लगातार जारी रखी जा रही है। हर वर्ष इस पहल को बड़ी संख्या में महिलाओं का समर्थन मिलता है और इससे महिलाओं के प्रति सम्मान और सशक्तिकरण का सकारात्मक संदेश भी समाज में पहुंचता है। महानगरपालिका की ओर से बताया गया कि इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने के साथ-साथ समाज में महिला सम्मान और सशक्तिकरण का संदेश देना है। इस अवसर पर मेयर डिंपल विनोद मेहता, कमिश्नर राधाबिनोद ए. शर्मा, उपमहापौर ध्रुवकिशोर मंसाराम पाटिल तथा स्थायी समिति के सभापति हसमुख गहलोत ने इस सुविधा का लाभ उठाने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया। महानगरपालिका ने कहा कि भविष्य में भी महिलाओं के सम्मान और सुविधा के लिए ऐसे जनहितकारी उपक्रम लगातार आयोजित किए जाएंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments