Wednesday, March 11, 2026
Google search engine
Homeउत्तर प्रदेशअंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्यापार संगठन की बैठक, अंकिता भाटिया बनीं महिला...

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर व्यापार संगठन की बैठक, अंकिता भाटिया बनीं महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष

बरेली, उत्तर प्रदेश। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन की कोर कमेटी की बैठक उपजा प्रेस कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार के साथ महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की घोषणा भी की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष अनिल कुमार अग्रवाल ने बरेली महानगर महिला मोर्चा की महानगर अध्यक्ष के रूप में अंकिता भाटिया की घोषणा की। इस दौरान उन्हें ट्रॉफी और पटका पहनाकर स्वागत किया गया तथा उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पवन सक्सेना और विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. मोहित अग्रवाल उपस्थित रहे। बैठक के दौरान व्यापारियों ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को मजबूत बनाने पर चर्चा की। संगठन के संरक्षक पवन सक्सेना ने खिचड़ी सहभोज के सफल आयोजन के लिए कार्यक्रम संयोजक और जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह को ट्रॉफी और पटका पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल ने संगठन के पदाधिकारियों को पटका पहनाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विजय गुप्ता, अभिलाष वर्मा, विशेष कुमार, सचिन खंडेलवाल, सचिन अग्रवाल, अंकुर गुप्ता, विनीत अग्रवाल, तरुण भाटिया, मुकेश तिवारी और बीरेन्द्र अटल सहित कई पदाधिकारी और व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments