Monday, April 13, 2026
Google search engine
HomeMaharashtraलालबाग में फुटपाथ पर कब्जा, प्रशासन मौन

लालबाग में फुटपाथ पर कब्जा, प्रशासन मौन

बीएमसी एफ/दक्षिण विभाग की निष्क्रियता से फुटपाथ बना गोदाम, राहगीरों की बढ़ी परेशानी

अशोक श्रीवास्तव
मुंबई। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एफ/दक्षिण विभाग में अधिकारियों की कथित मिलीभगत के कारण लालबाग क्षेत्र में फुटपाथ पर अतिक्रमण को बढ़ावा मिल रहा है। शिकायतों के बावजूद फेरीवाला विभाग के वरिष्ठ निरीक्षक और वाहन निरीक्षक द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं किए जाने से स्थानीय नागरिकों में रोष व्याप्त है। मिली जानकारी के अनुसार, लालबाग स्थित हरहरवाला इमारत के सामने “ न्यू मंगल सोसायटी ड्रेसेवाला” के संचालक द्वारा बड़े पैमाने पर फुटपाथ पर कब्जा कर कपड़ों के गट्ठर और बंडल रखे जा रहे हैं। इससे न केवल पैदल चलने वाले नागरिकों को भारी असुविधा हो रही है, बल्कि इमारत में रहने वाले लोगों के आवागमन में भी बाधा उत्पन्न हो रही है। इस संबंध में सीआईबी के मुंबई उपाध्यक्ष देवेंद्र रामचंद्र परब ने बीएमसी के एफ/दक्षिण विभाग को लिखित शिकायत देकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि कई बार ऑनलाइन, ई-मेल, लिखित एवं मौखिक शिकायतें देने के बावजूद फेरीवाला विभाग के अधिकारी कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं। शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि फुटपाथ पर बड़ी मात्रा में ज्वलनशील कपड़ों का भंडारण गंभीर अग्नि दुर्घटना को न्योता दे सकता है, जिससे जान-माल का भारी नुकसान होने की आशंका है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है। नागरिकों ने प्रशासन से सार्वजनिक मार्ग पर रखे गए अवैध सामान को तत्काल हटाने और नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। अब देखना यह है कि सहायक आयुक्त इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं या फिर जनसमस्याओं की अनदेखी जारी रहती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments