
मुंबई। द्रौपदी मुर्मू का बुधवार सुबह 9 बजे छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से प्रस्थान हुआ। राष्ट्रपति को आचार्य देवव्रत ने विदाई दी। इस अवसर पर देवेंद्र फडणवीस, सुनेत्रा अजित पवार, राजशिष्टाचार मंत्री जयकुमार रावल, महापौर रितु तावडे तथा मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त लेफ्टिनेंट जनरल डी. एस. कुशवाह, एयर वाइस मार्शल पी. एस. वाडोदकर, मुंबई पुलिस आयुक्त देवेन भारती तथा मुंबई उपनगर के जिलाधिकारी सौरभ कटियार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। प्रस्थान के दौरान शासकीय प्रोटोकॉल के अनुसार सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं।




