समाज सेवा, कानूनी जागरूकता और न्याय के संकल्प के साथ कार्यक्रम सम्पन्न

अशोक श्रीवास्तव
मुंबई। दादर स्थित क्राइम इन्वेस्टिगेशन बोर्ड (सीआईबी) के नए कार्यालय का उद्घाटन गरिमामय वातावरण में 14 फरवरी 2026 को सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर के अनेक पदाधिकारी, सदस्य और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष एडवोकेट आर.के. मीना, राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष विक्रांत राऊल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपांकर घोष, अशोक झा, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष सुनील म्हात्रे, उपाध्यक्ष अरविंद थामके और महासचिव जावेद शेख सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। मुंबई इकाई की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व मुंबई अध्यक्ष नादिर खान और कार्यालय संयोजक देवेंद्र परब ने किया। कार्यक्रम में मुंबई उपाध्यक्ष साजिद अबुबकर कुरैशी, महासचिव सुनील खाड़े, सचिव सुनील चव्हाण, महिला महासचिव वरलक्ष्मी जी तथा सीआईबी के अन्य सदस्य भी शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि क्राइम इन्वेस्टिगेशन बोर्ड एक सामाजिक संस्था के रूप में जनता के हित में कार्य करती है, जिसका उद्देश्य सामाजिक एवं कानूनी जागरूकता फैलाना, अन्याय और भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना, मानवाधिकारों की रक्षा करना तथा जरूरतमंद लोगों को मार्गदर्शन एवं सहयोग प्रदान करना है। पदाधिकारियों ने विश्वास जताया कि दादर में स्थापित नया कार्यालय मुंबई एवं महाराष्ट्र में संगठन की गतिविधियों को और अधिक मजबूत करेगा। उन्होंने कहा कि संस्था न्याय, पारदर्शिता और मानवता के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती और समाज सेवा के संकल्प के साथ किया गया।






