HomeFashionNew Lookसीएसएमटी हेरिटेज भवन में मध्य रेल द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक...

सीएसएमटी हेरिटेज भवन में मध्य रेल द्वारा संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ

मुंबई। मध्य रेल के अपर महाप्रबंधक प्रतीक गोस्वामी के नेतृत्व में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) स्थित ऐतिहासिक हेरिटेज भवन के प्रांगण में “संविधान की प्रस्तावना” का सामूहिक पाठ आयोजित किया गया, जिसमें मध्य रेल के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के मूल्यों को बनाए रखने की सामूहिक प्रतिबद्धता को दोहराया गया। उल्लेखनीय है कि भारत की संविधान सभा ने 26 नवंबर 1949 को संविधान को अंगीकृत किया था, इसी ऐतिहासिक दिन की स्मृति में प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को ‘संविधान दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस उपलक्ष्य में मध्य रेल के विभिन्न मंडलों एवं कार्यशालाओं में भी अलग-अलग स्थानों पर संविधान की प्रस्तावना का पाठ आयोजित किया गया और कर्मचारियों को संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments