HomeCrimeमुंबई पुलिस ने 14 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 5...

मुंबई पुलिस ने 14 करोड़ की ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया, 5 गिरफ्तार

मुंबई। पालघर जिले के नालासोपारा (ईस्ट) के पेल्हार में मुंबई पुलिस ने राशिद कंपाउंड से एक बड़ी ड्रग्स निर्माण यूनिट का भंडाफोड़ किया। इस रेड के दौरान लगभग 7 किलो एमडी ड्रग्स ज़ब्त की गई, जिसकी मार्केट वैल्यू लगभग 14 करोड़ रुपए आंकी गई है। इसके अलावा साइट से 1 करोड़ रूपए का कच्चा माल भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में मुंबई पुलिस ज़ोन-6 की नारकोटिक्स टीम और तिलक नगर पुलिस स्टेशन ने मिलकर ऑपरेशन किया। डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (ज़ोन-6, चेंबूर/मुंबई) समीर शेख की देखरेख में की गई इस रेड में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें चार मुंबई से और एक नालासोपारा का निवासी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई महाराष्ट्र में अवैध ड्रग्स के धंधे को रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है।
निगरानी और प्रशासनिक सवाल
यह अवैध ड्रग्स यूनिट पेलहार पुलिस स्टेशन से कुछ ही दूरी पर और मांडवी पुलिस क्षेत्र के नज़दीक चल रही थी। इसे कई महीनों तक बिना किसी रोक-टोक के संचालित किया गया। फैक्ट्री अनाधिकृत झुग्गी बस्ती में थी, जो अवैध गतिविधियों पर स्थानीय निगरानी की कमी को उजागर करती है। अधिकारियों ने कहा कि बार-बार जानकारी देने और जागरूकता फैलाने के बावजूद, इलाके में ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे यह अवैध ऑपरेशन लंबे समय तक फलता-फूलता रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments