HomeArchitectureBreaking'मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन' योजना: ई-केवाईसी से पारदर्शिता और महिलाओं को मिलेगा...

‘मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन’ योजना: ई-केवाईसी से पारदर्शिता और महिलाओं को मिलेगा नियमित लाभ: अदिति तटकरे

मुंबई। “मुख्यमंत्री-माझी लाड़की बहिन” योजना में पारदर्शिता लाने और लाभार्थियों को नियमित वित्तीय सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने घोषणा की है कि अब ई-केवाईसी की सुविधा आधिकारिक वेबसाइट https://ladakibahin.maharashtra.gov.in पर उपलब्ध करा दी गई है। मंत्री तटकरे ने बताया कि यह प्रक्रिया बेहद आसान है और मोबाइल फोन से भी पूरी की जा सकती है। उन्होंने सभी लाभार्थियों से अपील की है कि वे अगले दो महीनों में यह प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि भविष्य में अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में भी उन्हें सुविधा मिले। इस योजना का उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना, उनके स्वास्थ्य और पोषण स्तर में सुधार करना तथा परिवार में उनकी निर्णायक भूमिका को सशक्त करना है। योजना के तहत प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से वित्तीय सहायता दी जाती है। ई-केवाईसी प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थियों का आधार प्रमाणीकरण किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता और विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी। मंत्री तटकरे ने यह भी स्पष्ट किया कि यह प्रक्रिया बिल्कुल सरल, सुरक्षित और नि:शुल्क है, इसलिए लाभार्थियों को किसी भी वित्तीय मांग या झांसे में नहीं आना चाहिए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments