
मुंबई। गणेशोत्सव के अवसर पर मुंबई भाजपा उत्तर मध्य जिला सचिव श्री भुवनेश बत्तुल के प्रतिक्षा नगर, सायन स्थित निवास पर स्थापित श्री गणेश प्रतिमा ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया। इस मौके पर स्थानीय नागरिकों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। गणेशोत्सव के शुभारंभ पर भुवनेश बत्तुल ने कहा कि गणपति बाप्पा सबके जीवन में सुख, समृद्धि और सद्भाव लाएँ। प्रतिमा स्थापना के साथ ही यहां परंपरागत विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।