Sunday, March 15, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedऑपरेशन सिंदूर पर संजय राउत की टिप्पणी से मचा बवाल, बावनकुले बोले–...

ऑपरेशन सिंदूर पर संजय राउत की टिप्पणी से मचा बवाल, बावनकुले बोले– ‘पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं’

मुंबई। शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के वरिष्ठ सांसद संजय राउत द्वारा ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को विफल करार दिए जाने के बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इस बयान पर पहले भाजपा विधायक नितेश राणे ने हमला बोला था और अब महाराष्ट्र सरकार के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने भी राउत पर तीखा पलटवार किया है। बावनकुले ने बुधवार को मीडिया से बातचीत में कहा-पूरी दुनिया ऑपरेशन सिंदूर और प्रधानमंत्री मोदी के आतंकवाद विरोधी अभियान के साथ खड़ी है। संजय राउत कौन होते हैं इसे विफल बताने वाले? वे पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। वक्फ बिल के खिलाफ वोट करने वाले राउत, उद्धव ठाकरे की पार्टी को डुबो देंगे। गौरतलब है कि 27 मई को संजय राउत ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऑपरेशन सिंदूर को “असफल” करार देते हुए कहा था कि सरकार लोगों को गुमराह कर रही है। इसके साथ ही उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग भी की थी।
मुंबई में जलभराव पर भी तंज
मुंबई में मानसून की पहली बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की खबरें आईं। इस मुद्दे पर भी मंत्री बावनकुले ने उद्धव ठाकरे और बीएमसी को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा,
उद्धव ठाकरे की शिवसेना पिछले 40 सालों से बीएमसी पर काबिज रही है। वे ढाई साल तक मुख्यमंत्री भी रहे, लेकिन उन्होंने कोई काम नहीं किया। वे तो कभी घर से बाहर ही नहीं निकले। महायुति सरकार अब मुंबई के अच्छे विकास के लिए काम कर रही है। पांच साल बाद उद्धव ठाकरे जब मुंबई घूमेंगे, तो देखेंगे कि शहर कितना बदल गया है।”
किसानों को मुआवजा और जमीन के बंटवारे में राहत
बावनकुले ने आज की कैबिनेट बैठक में लिए गए कुछ अहम फैसलों की जानकारी भी दी। उन्होंने कहा-बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान के लिए राज्य सरकार मुआवजा देगी। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें बाढ़ प्रभावित जिलों में तैनात कर दी गई हैं। किसानों के लिए खुशखबरी है कि अब वे अपने परिवार के बीच सिर्फ 500 रूपए में जमीन का बंटवारा करा सकेंगे। पहले इसके लिए रजिस्ट्रेशन शुल्क सरकारी दर का 1 प्रतिशत होता था, जो अब नाममात्र किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments