Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedयूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की जासूसी में गिरफ्तार, लग्जरी लाइफ के लिए...

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा पाकिस्तान की जासूसी में गिरफ्तार, लग्जरी लाइफ के लिए रची देशविरोधी साजिश

हिसार। हरियाणा पुलिस ने एक सनसनीखेज खुलासा करते हुए ट्रैवल ब्लॉगर और यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। हिसार पुलिस के अनुसार, ज्योति न केवल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी के संपर्क में थी, बल्कि देश की सुरक्षा के साथ भीषण खिलवाड़ करते हुए दुश्मन देश की रणनीतिक योजनाओं में सहभागी बनी। एसपी शशांक कुमार सावन ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा फिलहाल पांच दिन की रिमांड पर है और उससे गहन पूछताछ की जा रही है। ज्योति मल्होत्रा के खिलाफ कार्रवाई तब तेज हुई जब खुफिया एजेंसियों को इस बात की पुख्ता जानकारी मिली कि वह पाकिस्तान के इंटेलिजेंस नेटवर्क के संपर्क में है। पाकिस्तान की ओर से उसे ‘एसेट’ के रूप में इस्तेमाल किया जा रहा था। ज्योति ने चीन और पाकिस्तान समेत 8 देशों की यात्रा की थी, और उसे पाकिस्तान के उन क्षेत्रों तक पहुंच मिली थी जहां सामान्य पाक नागरिकों को भी जाने की अनुमति नहीं होती। उसकी तस्वीरें मरियम नवाज सहित कई पाकिस्तानी अधिकारियों के साथ सामने आई हैं। हिसार पुलिस का कहना है कि ज्योति सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के रूप में पाकिस्तान की “नरेटिव वॉर” का हिस्सा बन चुकी थी। उसके यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख सब्सक्राइबर और इंस्टाग्राम पर 1.33 लाख फॉलोअर्स हैं। उसके माध्यम से पाकिस्तान भारत में भ्रम फैलाना चाहता था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी छवि सुधारने का प्रयास कर रहा था। लग्जरी जीवनशैली की चाहत और इजी मनी की लालच में ज्योति इस देशविरोधी योजना का हिस्सा बन गई। गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले ज्योति की कश्मीर और पाकिस्तान यात्रा की पुष्टि हुई है। एसपी सावन ने कहा कि जांच की जा रही है कि इन यात्राओं का आतंकवादी हमले से कोई संबंध है या नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि “ऑपरेशन सिंदूर” के बाद भी ज्योति पाक एजेंटों के संपर्क में बनी रही थी। इस मामले ने देशभर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स की सुरक्षा और जिम्मेदारियों को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अधीक्षक ने युवाओं को चेताते हुए कहा कि दुश्मन देश मॉडर्न वॉरफेयर के तहत ऐसे डिजिटल माध्यमों को साधन बना रहे हैं, जो राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए गहरा खतरा साबित हो सकते हैं। इस घटना से यह स्पष्ट होता है कि सोशल मीडिया की दुनिया में भी सतर्कता और देशभक्ति अत्यंत आवश्यक है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments