Saturday, March 21, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedक्राइम ब्रांच ने 29 मामलों का किया खुलासा, ईरानी और शिकलगर गिरोह...

क्राइम ब्रांच ने 29 मामलों का किया खुलासा, ईरानी और शिकलगर गिरोह के 4 सदस्य गिरफ्तार

ठाणे। कल्याण क्राइम ब्रांच ने चेन स्नैचिंग, सेंधमारी और वाहन चोरी के मामलों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 29 आपराधिक मामलों का खुलासा किया है और ईरानी गिरोह तथा शिकलगर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 36 लाख रूपए से अधिक मूल्य के सोने के आभूषण और एक चार पहिया वाहन जब्त किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वसीम यूसुफ अली सैय्यद उर्फ वसीम काला (30) और कौशर यूसुफ अली जाफरी उर्फ बुशी (33) के रूप में हुई है, जो अंबिवली की ईरानी बस्ती के निवासी और ईरानी गिरोह से संबंधित हैं। वहीं, शिवसिंग अमरसिंग बावरी (25) और पूनमसिंग अमरसिंग बावरी (37), दोनों कल्याण के निवासी हैं और शिकलगर गिरोह के सदस्य हैं। पुलिस को गुप्त सूचना और तकनीकी खुफिया जानकारी के आधार पर इनकी गतिविधियों की जानकारी मिली, जिसके बाद जाल बिछाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्र में एक डकैती, 20 चेन स्नैचिंग, पांच वाहन चोरी और तीन घर में सेंधमारी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। इनके खिलाफ राबोडी, कपूरबावड़ी, चितलसर, कलवा कोपरी, मुंब्रा, शांतिनगर, बदलापुर (पूर्व-पश्चिम), अंबरनाथ, कोलसेवाड़ी, बाजारपेठ, हिलिन, कामोठे, कलंबोली, तिलक नगर और ठाणे नगर सहित कुल 17 पुलिस स्टेशनों में मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार शिकलगर गिरोह की कार्यशैली यह है कि वे पहले इलाके की जानकारी एकत्र करते हैं और फिर चोरी और डकैती की योजना बनाकर घर में घुस जाते हैं। पीड़ित पर हमला करने के बाद कीमती सामान लेकर फरार हो जाते हैं। यह गिरोह विशेष रूप से ठाणे, मुंबई, पुणे और नवी मुंबई में सक्रिय है। सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments