Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedमीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में “ऑपरेशन अभ्यास” मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

मीरा-भाईंदर महानगरपालिका क्षेत्र में “ऑपरेशन अभ्यास” मॉक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न

मीरा-भाईंदर। केंद्र सरकार के गृह विभाग के मार्गदर्शन और जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय ठाणे के निर्देशानुसार, आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए “ऑपरेशन अभ्यास” नामक मॉक ड्रिल का आयोजन गुरुवार शाम को बाळासाहेब ठाकरे मैदान, भाईंदर पूर्व में सफलता पूर्वक किया गया। इस ड्रिल के दौरान, मैदान परिसर में एक ही समय पर चार सायरन बजाए गए। इसके बाद हवाई हमला/बॉम्ब हमला होने का अलर्ट दिया गया। इस पृष्ठभूमि में नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए और उन्हें सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने का अभ्यास भी कराया गया। हवाई हमला या बम धमाके के बाद, नागरिकों का रेस्क्यू करना, इमारतों में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना, ऊंची इमारतों से हाय राइज राइडर का इस्तेमाल कर नागरिकों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना, और आग लगने पर नागरिकों का बचाव करना जैसे विभिन्न प्रात्यक्षिक अग्निशमन दल द्वारा दिखाए गए। इस दौरान, क्षेत्र में खोज अभियान चलाकर जख्मी और फंसे हुए नागरिकों को तुरंत बचाने, उनका प्राथमिक उपचार करने की कार्यवाही भी की गई। इस मिशन में मुख्य रूप से नागरिक सुरक्षा दल, राजस्व विभाग, पुलिस विभाग, मीरा-भाईंदर महानगरपालिका अग्निशमन दल, ठाणे आपदा प्रतिक्रिया दल (TDRF), होमगार्ड, राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS), एनसीसी के 14 कैडेट, 25 आपदा मित्र, 100 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारी, TDRF के 15 जवान शामिल थे। इस मिशन में घायलों को बचाने के लिए दो अग्निशमन वाहन और दो एंबुलेंस का इस्तेमाल किया गया। इस अवसर पर, सहायक आयुक्त नरेंद्र चव्हाण, सूचना एवं संपर्क अधिकारी राजकुमार घरत, मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रकाश बोराडे, मिरा भाईंदर महानगरपालिका के सभी सहायक आयुक्त, तहसीलदार निलेश गोंड, पुलिस उपायुक्त प्रकाश गायकवाड, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक जितेंद्र कांबळे, जिल्हा आपदा प्रबंधन अधिकारी डॉ. अनिता जवंजाळ समेत कई सरकारी अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य संभावित आपदाओं से निपटने में तैयारियों को मजबूत बनाना और संबंधित विभागों के बीच समन्वय बढ़ाना है, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments