Sunday, March 22, 2026
Google search engine
HomeUncategorizedलोकमान्य अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं की जांच के लिए समिति गठित:...

लोकमान्य अस्पताल के कर्मचारियों की समस्याओं की जांच के लिए समिति गठित: अण्णा बनसोडे

पुणे। पिंपरी-चिंचवड़ और निगड़ी स्थित लोकमान्य अस्पताल के कर्मचारियों से संबंधित कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं। इन मामलों की गंभीरता को देखते हुए महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे ने संबंधित प्रशासनिक विभागों को गहन जांच कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। विधान भवन में आयोजित एक समीक्षा बैठक में लोकमान्य अस्पताल, चिंचवड़ और निगड़ी के कर्मचारियों की शिकायतों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर श्री बनसोडे ने स्पष्ट रूप से कहा कि कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई की जाएगी। बैठक में राष्ट्रीय श्रमिक आघाड़ी संगठन के अध्यक्ष यशवंत भोसले, श्रम आयुक्त एच. तुम्मोड, पुणे के अपर श्रम आयुक्त व.व.वाघ, विभागीय उपनिबंधक दिग्विजय आहेर, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के आरोग्य वैद्यकीय अधिकारी डॉ. लक्ष्मण गोफणे तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे। उपाध्यक्ष अण्णा बनसोडे ने निर्देश दिए कि एक उच्चस्तरीय समिति गठित की जाए, जो कर्मचारियों की लंबित समस्याओं की निष्पक्ष जांच करे। इस समिति में पुणे मंडल के स्वास्थ्य सेवा उपसंचालक, पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका के वैद्यकीय अधिकारी, पुलिस क्राइम विभाग के उपायुक्त, पुणे के अपर श्रम आयुक्त, सहकारी संस्थाओं के उपनिबंधक तथा भविष्य निधि कार्यालय के अधिकारी शामिल होंगे। श्री बनसोडे ने समिति को निर्देशित किया कि वह प्राथमिकता के आधार पर अपनी जांच पूर्ण करे और जल्द से जल्द विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करे, ताकि कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments